जनगणना की मुहिम को डिजिटल बनाएगा प्रशासन, इन्फ्लुएंसर्स को सौंपी जागरूकता की जिम्मेदारी

बरेली। जनगणना को लेकर आम लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का सहयोग लेगा। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में बरेली के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें जनगणना के महत्व, उसकी प्रक्रिया और जनसामान्य की सहभागिता को लेकर चर्चा की गई। डीएम ने इन्फ्लुएंसर्स को अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जनगणना से जुड़ी जानकारियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। बैठक मे जनगणना के प्रभावी और सफल क्रियान्वयन के लिए जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। प्रशासन की ओर से कहा गया कि सोशल मीडिया आज सूचना पहुंचाने का प्रमुख माध्यम बन चुका है। ऐसे में इन्फ्लुएंसर्स के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक जनगणना की प्रक्रिया और उसके महत्व की जानकारी पहुंचाई जा सकती है। इन्फ्लुएंसर्स से अपील की गई कि वे अपने प्लेटफॉर्म पर जनगणना से संबंधित जानकारियां साझा करें, जिससे लोगों में जागरूकता बढ़े और इस महत्वपूर्ण कार्य में जनसहभागिता सुनिश्चित हो सके।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *