चौबारी मेला : बसने लगा तंबुओं का शहर, 24 को मुख्य स्नान

बरेली। रामगंगा तट पर तंबुओं का शहर सजना संवरना शुरू हो गया है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले चौबारी मेले की तैयारियां भी जोर शोर से चल रही हैं। मेले में साफ सफाई के लिए रामगंगा मेला परिसर में इस बार सौ से अधिक सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं। वही मेले के लिए झूला और दुकानें लगने का काम भी शुरू हो चुका है। खास तौर पर सिलबट्टे का बाजार भी सज रहा है। बता दें कि बाहर के पत्थर व्यापारी मेले में दुकानें लगाते हैं। इस बार कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान 24 नवंबर को होगा। चौबारी मेले में झूले, टेंट और दुकाने लगनी शुरू हो गयी है। मेले की तैयारी जिला प्रशासन द्वारा युद्धस्तर से कराई जा रही है। मेले में तंबू लगने शुरू हो गए हैं। मेले का उद्घाटन 20 नवंबर को होगा। तंबुओं के शहर में रहेंगे सुरक्षा के इंतजाम : कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला चौबारी मेले में रामगंगा तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। इसके मद्देनजर मेला परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। साथ ही पुलिस प्रशासन की ओर से गोताखोर और पीएसी बल भी तैनात रहेगा। रामगंगा घाट पर सुरक्षा की दृष्टि से एक अस्थाई चौकी का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ एक अस्थाई अस्पताल भी बनाया जा रहा है। वही अग्निशमन विभाग की टीमें और उनके वाहन भी मेला परिसर में मौजूद रहेंगे। अधिकारी कर रहे निरीक्षण : रामगंगा तट के पास लगने वाले चौबारी मेले में तम्बुओं का शहर बसने लगा है। 20 नवम्बर को गंगा स्नान मेले का उद्घाटन होगा। रास्तों को बनाया जा रहा है। मेले में प्रकाश की व्यवस्था के लिए लाइट लगाई जा रही है। अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। बता दें कि हजारों की संख्या मे श्रद्धालु राम गंगा स्नान मेले में आस्था की डुबकी लगाते हैं। वहीं श्रद्धालुओं ने भी गंगा स्नान मेले से पहले रामगंगा पहुंचकर डेरा डालने के लिए उचित स्थान की तलाश शुरु कर दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *