चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

वाराणसी/सेवापुरी- सेवापुरी विकास खंड के ग्राम पंचायत रामेश्वर में शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह की चौपाल लगाई गई जिसमें ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ शिकायतों की झड़ी लग दी। ग्रामीणों की शिकायत पर प्रमुख सचिव ने कई विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाते हुए तत्काल समस्याओं का निस्तारण करने का निर्देश दिया।चौपाल में उपस्थित विकलांग शिकायतकर्ता सोनी शर्मा ने आरोप लगाया कि हम पति पत्नी दोनों पैर से विकलांग है। सालों से प्रमाण पत्र बनवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग का चक्कर काट रहे हैं।परंतु आज तक प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ।प्रमुख सचिव ने पीएचसी प्रभारी को मौके पर बुलाकर कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल प्रमाण पत्र बनवाने का निर्देश दिया।चौपाल में पेडूका गांव निवासी इंद्रजीत शास्त्री ने शिकायत किया कि ग्राम पंचायतों में प्रधानों द्वारा फर्जी ढंग से रिबोरिंग कराने का खेल जोरों से चल रहा है। शास्त्री ने चौपाल में शिकायत करते हुए कहा कि रामेश्वर पंचक्रोशी मार्ग पर बड़े वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया गया है,फिर भी बड़े वाहनों का संचालन जोरो पर है।
रामेश्वर की शिकायतकर्ता दुखना देवी ने प्रमुख सचिव से बोली कि साहब मेरे पति की पांच साल पूर्व मृत्यु हो गयी है।कच्चे मकान गिर चुके हैं। आवास और बिधवा पेंशन के लिए सालों से चक्कर लगा रही हु जो आज तक सुनवाई नहीं हुई। प्रमुख सचिव ने विधवा की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वीडियो सुरेंद्र प्रताप सिंह को निर्देशित किया।रामेश्वर गांव की शिकायतकर्त मनोरमा देवी ने चौपाल में छुट्टा पशुओं के आतंक के साथ गांव में डीह बाबा मंदिर पर जाने के रास्ते बनवाने की मांग की।महत्वपूर्ण बात तो यह है कि प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों ने नौनिहाल बच्चों को लगभग तीन बजे तक स्कूल में रोक रखे थे। बच्चे भूख और प्यास से परेशान होकर स्कूल की टाट पर ही सो गए थी। चौपाल में शिकायतोंओ ने प्रधान के खिलाफ शिकायतों की लाइन लगा दी।
उन्होंने बताया कि अगले महीने रामेश्वर के पड़ोसी गांव हिरमपुर में चौपाल लगाई जाएगी।तब तक सभी शिकायतों को तत्काल प्रभाव से निस्तारित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

रिपोर्टर:-महेश पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।