शिवसेना की उत्तर प्रदेश इकाई ने भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को लोकसभा चुनाव में दिया समर्थन

बरेली/लखनऊ- शिवसेना, उप्र की प्रदेश कार्यकारिणी ने आज पूरे प्रदेश संगठन के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी जी को लोकसभा चुनाव 2024 हेतु उप्र में अपने समर्थन पत्र के साथ समर्थन की घोषणा आज की।

जिले से प्रदेश सचिव अनिल मिश्रा, जिला प्रमुख मंडल प्रभारी दीपक पाठक, जनपद बदायूं जिला प्रमुख डॉ मनीष यादव, पीलीभीत जिला प्रमुख संजीव दुबे व सभी जिलो के प्रमुख एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय लखनऊ पहुंचकर प्रदेश प्रमुख, प्रदेश संगठन मंत्री, प्रदेश संयोजक, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश सचिव, सभी मण्डल प्रमुखो के साथ मोदी जी के नेतृत्व में आस्था जताते हुए समर्थन की घोषणा लखनऊ में की ।

– बरेली से सचिन श्याम भारतीय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।