चंडीगढ़ में गर्ल्स पीजी में लगी भीषण आग, तीन लड़कियां जिंदा जली: दो की हालत गंभीर

*सेक्टर-32डी स्थित एक पेइंग गेस्ट (पीजी) में आग लग गई। आग लगने के कारण तीन लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई।

चंडीगढ़। शहर में शनिवार शाम भीषण हादसा हाे गया। शहर के सेक्‍टर 32 डी में एक मकान में चलाए जा रहे गर्ल्‍स पीजी में आग लग गई। इससे तीन लड़कियां जिंदा जल गई, जबकि दो लड़कियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं, एक लड़की ने पहली मंजिल से स्थित इस पेइंग गेस्ट हाऊस की छत से कूद कर अपनी जान बचाई। वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में मारी गई लड़कियों की पहचान रिया, पंछी और मुस्‍कान के तौर पर हुई है। इनमें दो पंजाब और एक हरियाणा की रहने वाली थी। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने क्षेत्र को अपने घेरे में ले लिया है।बताया जा रहा है कि पीजी में लोगों ने अचानक धुंआ उठता हुआ देखा। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम व पुलिस पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। अंदर जाकर देखा तो वहां पांच लड़कियां बुरी तरह झुलसी हुई अवस्था में पड़ी थी। उन्हें जीएमसीएच 32 अस्पताल में ले जाया गया, जहां तीन लड़कियों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य लड़कियों की हालत गंभीर बनी हुई है। मरने वाली लड़की मुस्कान हरियाणा के हिसार, रिया पंजाब के कपूरथला और पंछी पंजाब के कोटकपूरा की रहने वाली थी। लड़कियों की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पंछी व मुस्कान एसडी कालेज में एमकॉम की छात्रा थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।