गैंगरेप मामले में हाथरस जाते वक्त कांग्रेसियों को किया गिरफ्तार

बरेली। कांग्रेस ने हाथरस गैंगरेप मामले में योगी सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर हाथरस की पीड़िता के परिवार से मिलने जाते वक्त पुलिस ने बदायूं रोड पर कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। इससे पहले हाथरस जाने की कोशिश करने में लगे कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की। परंतु पुलिस ने गिरफ्तार कर सभी को थाना सुभाषनगर में बैठा लिया। वहीं कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला अपने कुछ साथियों के साथ हाथरस जाने में सफल रहे। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ब्रह्मस्वरूप सागर, प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां, जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, राज शर्मा, राजन उपाध्याय, अवनीश बख्शी टोन, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमलेश ठाकुर, जुनेद हसन, जाहिद हुसैन के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।