गेंदा सिंह गन्ना प्रजनन एवं अनुसंधान संस्थान को कृषि विश्वविद्यालय बनाने हेतु हस्ताक्षर अभियान ने पकड़ा जोर

कुशीनगर- गेंदा सिंह गन्ना प्रजनन एवं अनुसंधान संस्थान सेवरहीं को कृषि विश्वविद्यालय बनाने के लिए चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान जोरो पर है।कई गांव का भ्रमण कर जन समर्थन लेते हुए शुक्रवार को तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत राजापाकड़ बाजार में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें क्षेत्रीय जनता ने उत्साह के साथ भाग लिया। संयोजक मनोज सिंह ने कहा कि कभी एशिया स्तर पर ख्याति रखने वाला यह संस्थान आज अपनी पहचान की राह देख रहा है।जो हम युवा पीढ़ी के लिए दःखद है।उन्होंने कहा कि यह संस्थान हम पूर्वांचलवासियों को विरासत के रूप में मिला है।इसके विकास की जिम्मेदारी भी अब क्षेत्र के युवाओं पर ही है। क्षेत्र के किसानों की समस्याओं के निदान हेतु कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना समय की मांग है। इसके लिए हस्ताक्षर अभियान को और व्यापक किया जाएगा। इस दौरान मुन्नीलाल प्रसाद,अनिल गुप्ता,संदीप पटेल,सतीश कुशवाहा,दिलीप कुमार,सिंधू शर्मा,शिवम चौहान,सत्यानन्द आदि मौजूद रहे।
– कुशीनगर से जटाशंकर प्रजापति की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।