अग्रसेन चौक निर्माण के विरोध में एक समुदाय ने लगाया सड़क पर जाम

झांसी। कानपुर रोड स्थित एक कब्रस्तान के पास अग्रसेन चौक के निर्माण कार्य से एक समुदाय भड़क गया। कानपुर रोड पर जाम लगा दिया गया। पुलिस की समझाइश से जाम खोल दिया गया। मगर यह आग अभी ठंडी नहीं हुई है।
बस स्टैंड के पास अग्रसेन चौक का निर्माण किया जा रहा है। पहले इस जमीन पर मुर्गा मछली मार्केट था। इसे नगर निगम ने अन्यत्र स्थापित करा दिया। अचानक दोपहर बाद एक समुदाय का हुजूम सड़कों पर उतर आया । उस समुदाय ने कानपुर रोड पर जाम लगा दिया। वे पास हो रहे निर्माण पर रोक लगाने की बार-बार बात कर रहे थे। पुलिस ने जाम लगाने वाले लोगों को समझाया तो कुछ देर में ही जाम खुल गया। निर्माण का विरोध कर रहे नौशाद खान ने बताया कि कब्रस्तान वक्फ का 568 नं कब्रस्तान गेट घेरने की कोशिशंे हो रही हैं। इसकी यथास्थिति रखी जाये। इसके पास पार्क नहीं बननी चाहिए। अग्रवाल चौक में यदि मूर्ति लगी तो विवादित स्थल हो जायेगा। जब हम लोग मैयद लेकर आते हैं तो इसी गेट पर रखते हैं। बताते चलें इस कब्रस्तान में तीन दरवाजे हैं।

इस मसले पर मेयर झांसी रामतीर्थ सिंघल ने बताया कि थाना नवाबाद इलाके में नगर निगम द्वारा अग्रवाल रायल्स को एक जमीन आवंटित की गई है। वह लीगल तरीके से वहां नींव डाल रहे थे। किसी को विरोध क्यों है यह समझ से परे है।
अग्रवाल रायल्स के संस्थापक आनंद अग्रवाल ने बताया कि उन्हें नगर निगम ने जमीन आवंटित की है, यदि नगर निगम इसपर रोेक लगाता है तो वह रुक जायेंगे । बाकी लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है।
नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि उस जमीन पर मुर्गा मछली बाजार लगता था, इसे अग्रवाल रायल्स को आवंटित की गई है। इस पर अग्रसेन चौक बनाया जायेगा। यदि कोई मूर्ति नहीं लगाई जायेगी।

रिपोर्ट: उदय नारायण कुशवाहा (झांसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।