गुरु से माफी पर भड़का छात्र: पुलिस चौकी में दरोगा और सिपाहियों को जड़े थप्पड़, गिरफ्तार

* 11 नामजद सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बहेड़ी, बरेली। शिक्षक से समझौते के दौरान चौकी इंचार्ज और सिपाहियों से हाथापाई कर हमलावर होने वाले छात्र और उसके परिजनों सहित 11 लोगों के खिलाफ नामजद करते हुए कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हमले में घायल चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों का मेडिकल कराया गया है। नारायन नगला चौकी पर शिक्षक और छात्र के बीच समझौते के दौरान माफी मांगने की बात कहने पर यहां के एक डिग्री कॉलेज का छात्र आग बबूला हो गया उसने शिक्षक को धक्का देने के बाद चौकी इंचार्ज अंकित बघेल और सिपाहियों ओमेंद्र व मोहित के साथ हाथापाई की। बताया जाता है कि आरोपी छात्र ने पुलिस पर हाथ छोड़ दिया। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। घटना के बाद चौकी इंचार्ज अंकित बघेल की तहरीर पर पुलिस ने छात्र संजय और उसके परिजनों सहित 11 लोगों के खिलाफ नामजद सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सब इंस्पेक्टर अंकित बघेल, सिपाही मोहित और ओमेंद्र का मेडिकल कराया गया है। उधर पुलिस ने शिक्षक कुलदीप की तरफ से साथी शिक्षिका के साथ छेड़खानी करने और उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उक्त छात्र शिक्षक की पिटाई करने के बाद गांव उनई मकरूका की तरफ भाग गए इस मामले में संजय और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में दो अलग अलग मुकदमे दर्ज कर एक युवक को हिरासत में ले लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *