गुरुवार को तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना

बरेली: मौसम विज्ञान विभाग की भविष्यवाणी इस बार सही साबित हुई। बुधवार सुबह के बाद शाम करीब आठ बजे भी तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने सात फरवरी को भी तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।
बुधवार सुबह से ही बादल छाए रहे। सुबह 4 बजे हल्की बूंदाबांदी के बाद सुबह 8 बजे से अच्छी बरसात हुई। सुबह नौ बजे से मौसम साफ हो गया। हल्की धूप भी निकल आई। दिन में कई बार बादल लौटे मगर बरसात नहीं हुई। शाम साढ़े छह बजे से मौसम में फिर से बदलाव हो गया। हल्की बूंदाबांदी के बाद रात करीब आठ बजे झमाझम बारिश हुई। बुधवार को सुबह तक लगभग तीन मिमी बारिश दर्ज की गई।
उसके बाद शाम को भी तीन मिमी के आसपास बरसात हुई। बारिश से फसलों को भी लाभ हुआ। बारिश के बाद भी अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री उछलकर 23 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री उछलकर 11.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।