गीता गोयल बनी हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव

हरियाणा/रोहतक – स्थानीय काठ मंडी निवासी गीता गोयल को कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। गत दिवस रोहतक दौरे के दौरान गीता गोयल को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने आशा व्यक्त की कि गीता गोयल की नियुक्ति से कांग्रेस पार्टी और अधिक मजबूत होगी। गीता गोयल प्रदेश की महिलाओं को एकजुट करके कांग्रेस पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करेंगी।
गीता गोयल ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे उस पर खरा उतरेंगी तथा प्रदेश की महिलाओं को एकजुट कर सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करेंगी। अपनी नियुक्ति पर गीता गोयल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, महिला कांग्रेस अध्यक्षा सुमित्रा देव, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर व महिला प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर गीता गोयल ने डॉ. अशोक तंवर से वार्ड नं. 16 से पार्षद के लिए टिकट देने की भी मांग की।
– रोहतक से हर्षित सैनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।