गायों के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र में कुछ गायों के अवशेष मिले। जिससे हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते थाने की पुलिस समेत हिन्दू संगठन पहुंच गये। हिन्दू संगठनों ने दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। इसके बाद ठोस कार्यवाही का आश्वासन मिलने पर हिन्दू संगठन कार्यकर्ता शंात हुए।

नवाबाद थाना में स्थित एक कालेज के सामने मैदान में स्थानीय लोगों ने चार गायों के अवशेष मिले। यह देख वहां हड़कम्प मच गया। इसकी सूचना मिलते ही हिन्दू संगठन मौके पर पहुंच गया। इससे पहले मामला बिगड़ता सम्बधित थाने की पुलिस से कई थानों को फोर्स व पुलिस अधीकारी मौके पर पहुंच गये। जिन्होंने गायों के अवशेष को कब्जे में लेकर कार्रवाही शुरु कर दी। इधर हिन्दू संगठन झांसी एसएसपी कार्यालय पहुंच गये। जहां उन्होंने घेराव करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। विश्व हिन्दू परिषद के महामंत्री अंचल अड़जड़िया ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बताया कि जिस प्रकार गायों के अवशेष मिले है। इसके पीछे स्थानीय पुलिस और कुछ अधिकारियों को सरंक्षण है। जिस कारण इस प्रकार का नजारा सामने आया है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि ऐसे पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाही की जाये।

रिपोर्ट–उदय नारायण कुशवाहा (झांसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।