गरीब और जरूरतमंदों के मसीहा बने समाजसेवी, घर-घर पहुंचा रहे राहत सामग्री

बरेली। देश में कोरोना वायरस की वजह से सबसे ज्यादा असर गरीब लोगों पर पड़ा है। तमाम गरीब ऐसे हैं, जिनके पास खाने का इंतजाम भी नहीं है। समाजसेवी युवकों ने ऐसे तमाम लोगों को खाना खिलाने की जिम्मेदारी ली है। शायद हर भूखे को वह खाना न खिला पाएं, लेकिन फिर भी समाजसेवियों के द्वारा काफी गरीब, असहाय और मजदूरों का पेट भर रही हैं। भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष वैभव शर्मा ने गरीब असहाय परिवारों को राशन वितरण कर रहे है। वैभव शर्मा ने कहा कि इस विकट समय में गरीब असहाय परिवारों के साथ-साथ पशु पक्षियों की सेवा करना हम सब का कर्तव्य है। वही उनके पिता भाजपा के पूर्व महानगर मंत्री संजीव कुमार शर्मा भी लगातार जरूरतमंदों को भोजन और राशन वितरण कर रहे है। उनका कहना है नर सेवा ही नारायण सेवा है इस अवसर पर धर्म देव आनंद आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सोशल मीडिया के कार्यकारिणी सदस्य सतीश यादव लगातार दिन प्रतिदिन गरीब बेबस मजदूरों के घर घर जाकर कर राशन सामग्री व भूखे लोगों को भोजन व फल वितरण कर रहे है। इसके तहत फरीदपुर में स्टेशन रोड पर रह रहे लोगों को राशन सामग्री वितरण की व रामलीला मैदान में फल वितरण किये।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।