खेल-खेल में गणित को समझाने का प्रयास करें शिक्षक

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के एक स्कूल चल रहे परिषदीय विद्यालयों मे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण के चौथे दिन उपस्थित शिक्षकों को शिक्षण पद्धतियों के नवीनीकरण और नए पाठ्यक्रम की बारीकियों से अवगत कराया गया। गणित जैसे विषय को बच्चों को खेल-खेल मे समझाने का प्रयास करे जिससे उनको गणित अच्छे से समझ मे आ सके। एसआरजी धर्मवीर ने अकादमिक भ्रमण कर प्रशिक्षण की गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान शिक्षकों को प्रशिक्षण मे सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। एफएलएन 2026-27 पूर्णतः एनसीईआरटी की पुस्तकों पर केंद्रित है, जो विभाग के ‘कैच अप प्लान’ को प्रभावी ढंग से लागू करने मे मदद करता है। सत्र मे परिषदीय विद्यालयों के नए पाठ्यक्रम मे शामिल एनसीईआरटी की हिंदी पुस्तक ‘वीणा’ और ‘गणित मेला’ के साथ-साथ राज्य स्तरीय पाठ्यपुस्तकों में किए गए संशोधनों के व्यावहारिक महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई। संदर्भदाता एआरपी आशीष शर्मा पूजा चौधरी भगवान दास गंगवार पूजा चौधरी एलएलएफ कोऑर्डिनेटर कमरुद्दीन मौजूद रहे। उनके साथ सभी प्रतिभागी शिक्षक भी उपस्थित थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *