खेत पर जा रहे 17 वर्षीय किशोर को मारी गोली,घायल जिला अस्पताल में भर्ती

शाहजहांपुर- शाहजहांपुर के थाना कांट क्षेत्र में एक किशोर को गोली मार दी गई।कंधे में गोली लगने से किशोर घायल हो गया। परिजनों ने घायल की जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है थाना कांट क्षेत्र के सफ्तयारा निवासी घायल शोभित ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व गांव के ही गंगा स्नेही,गंगा प्रसाद पक्ष से विवाद हो गया था। घायल ने बताया की सोमवार को वह खेत पर जा रहा था।इस दौरान दूसरे पक्ष के गंगा स्नेही,गंगा प्रसाद आदि उसे रास्ते मे रोक लिया और गोली मार दी।गोली उसके कंधे में लगी और आर पार हो गई। वहीं परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरो ने घायल को भर्ती कर उसका उपचार शुरू कर दिया है। वहीं पुलिस मामले कि गहनता से जांच कर रही है।

– अंकित शर्मा,शाहजहांपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *