कोविड अस्पताल के बार्ड में भर्ती मरीजों के बीच छत से टपका झरना

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। कोविड-19 अस्पताल का छत से झरने की तरह टपक रहा पानी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस वार्ड में कोरोना पॉजिटिव को भर्ती कराया गया है। वहां की छत से झरने की तरह बहुत तेजी से पानी गिर रहा है। पानी की धार इतनी तेज थी कि लोग उसका वीडियो बनाने से भी नहीं चूके और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं हालांकि अस्पताल प्रशासन ने टूटी छत को दुरुस्त करवा दिया है। बरेली के कस्बा फतेहगंज पश्चिमी स्थित राजश्री मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 के मरीजों को भर्ती किया गया है। शनिवार को भारी बारिश से अफरा तफरी मच गई थी। कोरोना संक्रमित मरीजों के वार्ड की टूटी छत से पानी झरने की तरह बहुत तेजी से वार्ड में घुसने लगा। अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच वार्ड की छत से गिर रहे पानी को देखकर हड़कंप मच गया था। बारिश का पानी झरने की तरह वार्ड में गिर रहा था। कई मरीजों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी मिलने पर जिला सर्विलेंस अधिकारी डा. अशोक कुमार ने तत्काल अस्पताल प्रबंधन से बात की और समस्या दूर करने को कहा। मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन से जुड़े रोहित बंसल ने बताया कि छत का मामूली हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की वजह से पानी वार्ड में आ गया था। उसे सही कर दिया गया है।
बरेली के अस्पताल के वीडियो पर अखिलेश ने किया ट्वीट
बरेली के एक निजी अस्पताल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें अस्पताल की छत से बारिश का पानी गिर रहा है। इसको लेकर अखिलेश यादव ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि ये है यूपी के क्वारंटीन सेंटर का हाल। यहां पानी नहीं झरना बह रहा लगातार। समाजवादी पार्टी के ट्वीटर हैंडल से ये वीडियो वायरल किया गया है। अस्पताल की छत से पानी गिरने से वीडियो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।