एडीएम व एसपी देहात ने कस्बे में लिया लॉकडाउन का जायजा, गंदगी पर लगाई फटकार

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। एडीएम प्रशासन व एसपी देहात ने रविवार को कस्बा फतेहगंज पश्चिमी सहित विभिन्न स्थानों का दौरा कर लॉकडाउन की स्थिति को जाना। एडीएम प्रशासन वीके सिंह व एसपी देहात डॉ संसार सिंह को कस्बा सहित सभी जगह बाजार बंद मिले। उन्होंने कस्बा फतेहगंज पश्चिमी वार्ड माली व साहूकारा का निरीक्षण किया और वहां सफाई अभियान और सर्वे अभियान की स्थिति को भी जाना। रामकुमार अग्रवाल के घर के सामने गंदगी मिलने पर नगर पंचायत कर्मियों की फटकार लगाई और गंदगी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने नगर पंचायत कर्मियों को सुबह और शाम कस्बे में साफ सफाई, सैनिटाइजेशन व नालियों में दवा छिड़कने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बाजार में बेवजह घूम रहे लोगों को मास्क लगाने के साथ ही चेतावनी देकर घर जाने को कहा। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरुक करें कि वह लॉकडाउन में बेवजह घर से बाहर न निकलें। एडीएम ने पुलिस को भी निर्देश दिया कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराएं। इस अवसर पर क्राइम इंस्पेक्टर राजवीर सिंह, चौकी इंचार्ज सत्येंद्र कुमार सहित पुलिस बल टीम व नगर पंचायत कर्मी भी मौजूद रहे।
55 घंटे के लॉकडाउन के दूसरे दिन पुलिस की सख्ती, किये कई चालान
लगातार बढ़ रहे कोरोना के कहर को थामने के लिए शुक्रवार की रात दस बजे से शुरू हुए लॉकडाउन के दूसरे दिन यानी रविवार को भी पुलिस की सख्‍ती का असर सड़कों पर दिखा। बेवजह घूमने वालों से सख्‍ती के साथ पूछताछ की गई। साथ ही कई बाइक सवारों के चालान भी किए गए। पुलिस की सख्ती पर कस्बे में पूर्ण लॉकडाउन का असर दिखाई दिया। रविवार को बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।