कोर्ट परिसर से बंदी फरार, दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मी निलंबित

बरेली। जिला जेल से पेशी के लिए लाया गया बंदी कोर्ट परिसर से फरार हो गया। मगर सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने उच्च अधिकारियों को बताने के बजाय घटना छिपा ली। मामला संज्ञान में आने पर एक दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसपी ने सभी को सस्पेंड कर उनके खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए है। सुभाषनगर में वंशीनगला निवासी सचिन ठाकुर को किला पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में तीन नवंबर 2025 को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। उसके खिलाफ कोतवाली, किला, सुभाषनगर व इज्जतनगर थाने में आठ मुकदमे दर्ज है। 21 अक्तूबर को सचिन समेत छह बंदियों को दोपहर करीब पौने दो बजे एसआई बिजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह व कुलदीप सिंह, सचिन एडीजे- नौ की कोर्ट में पेशी के लिए लेकर गए। इस दौरान सचिन फरार हो गया। तीनों पुलिसकर्मियों ने किसी से इसका जिक्र नही किया। फुटेज देखने के बाद हवालात की जीडी देखी गई तो उसमें 21 अक्तूबर की दोपहर 2:12 बजे सभी बंदियों की वापसी दर्ज थी। जांच में सामने आया कि एक बंदी फरार होने के बावजूद हवालात प्रभारी हेड कांस्टेबल सुधीर कुमार, ड्यूटी रजिस्टर प्रभारी हेड कांस्टेबल सोमदास, निगरानी में तैनात कांस्टेबल धर्मेंद्र व इंद्रजीत और जीडी पर नियुक्त कांस्टेबल आदेश को इसकी जानकारी नही थी। इन पुलिसकर्मियों ने हवालात से आए बंदियों की संख्या जांची और न ही अधिकारियों को जानकारी दी।

— बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *