कोरोना से बचाव को कलेक्ट्रेट परिसर को किया गया सैनिटाइज, बिना मास्क एंट्री बंद

बरेली। कलेक्ट्रेट परिसर मे बुधवार को कोरोना को मात देने के लिए सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया। फायर सर्विस की मिनी वाहन मे रखे छोटे टैंक से छिड़काव किया गया। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए कलेक्ट्रेट गेट से परिसर के अन्दर व कार्यालयों मे कोरोना का भय दिखाई दिया। अफसरों से लेकर कर्मचारी अपने चेहरे पर मास्क लगाए दिखाई दिए। फरियादियों के बैठने वाली बेंचों को भी सैनिटाइज किया गया। साथ ही गेट से डीएम कार्यालय तक की सड़क पर सैनिटाइजर का छिड़काव कर प्रवेश कर रहे लोगों को मास्क व सैनिटाइज करने के लिए जागरूक किया गया। डीएम नितीश कुमार ने कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर निर्देश दिए है कि कलेक्ट्रेट परिसर में कोई भी बिना मास्क के प्रवेश न करने पाए। पहले ही दिन से गेट पर लगे सुरक्षा कर्मियों ने बिना मास्क के गेट के अन्दर प्रवेश करने की कोशिश कर रहे लोगों को बैरंग लौटा दिया। साहब के निर्देशों का हवाला देते हुए अब मास्क के बिना पूरी तरह से प्रवेश पर रोक लगने से अवगत कराया गया। वहीं तहसील मे भी बिना मास्क के एंट्री नही मिल पाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।