कोरोना: बरेली शहर अब रेड जोन में पहुंचा

बरेली। कोरोना पॉजिटिव की मौत के बाद बरेली रेड जोन में आ गया है। पहले यह ग्रीन जोन में था। बरेली समेत यूपी के 19 जिले रेड जोन घोषित हुए हैं। तीन मई के बाद यहां राहत की उम्मीद कम ही लग रही है। शासन से जारी रिपोर्ट के मुताबिक बरेली अब रेड जोन में आ गया है। तीन दिन पहले तक यह ग्रीन जोन में था। बरेली में हजियापुर, ब्रह्मपुरा और आंवला तहसील का शहवाजपुर हॉटस्पॉट घोषित किए जा चुके हैं। बरेली में अभी भी तीन लोग कोरोना संक्रमित हैं। तीन मई को लॉकडाउन के दूसरे चरण की समय सीमा खत्म हो रही है। रेड जोन में आने के बाद अब उम्मीद कम ही है कि तीन मई के बाद बरेली मे विशेष छूट मिल सके। मंडल के बदायूं और पीलीभीत क्षेत्र ओरेज जोन में है। शाहजहांपुर ग्रीन जोन में है।।

– बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।