कैबिनेट मंत्री नंदी बोले- अखिलेश यादव सबसे चालाक तो राहुल गांधी सबसे मूर्ख बेटा

बरेली। आठ जनवरी को कानपुर मे आयोजित होने वाले व्यापारी सम्मेलन के लिए व्यापारियों का समर्थन जुटाने नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी दोपहर करीब 12:30 बजे बरेली पहुंचे। उन्होंने चौपला चौराहे के पास रोटरी भवन सभागार मे प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने विपक्षी नेताओं, सपा मुखिया अखिलेश यादव व कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव सबसे चालाक तो राहुल गांधी सबसे मूर्ख बेटा है। कहा- राहुल और अखिलेश को जैसी स्क्रिप्ट लिखकर दी जाती है वैसा ही बोल देते हैं। अखिलेश यादव ने पांच साल फेसबुक, ट्विटर, वीडियो गेम खेलने मे गुजार दिए। पूर्व की सरकारों में माफिया, गुंडों, अपराधियों का बोलबाला होने से व्यापारी हर तरफ परेशान रहता था। दंगे होते थे। दंगों में व्यापारियों की दुकानें लूटी जाती थी। कर्फ्यू लगने से दुकाने बंद रहती थी। पिछले पांच साल मे योगी आदित्यनाथ की सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। अपराधी अपराध करना छोड़ गए, माफिया गुंडे सब जेल में है, अब व्यापारी काफी सुरक्षित महसूस करते हुए व्यापार कर रहा है। उन्होंने बताया कि 8 जनवरी को कानपुर मे आगाज 2022 का आयोजन होगा। रेहड़ी लगाने वाले से लेकर उद्यम चलाने वाले तक शामिल होंगे। बताया बरेली से लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू करने पर बातचीत हो रही है। व्यापार को और रफ्तार कैसे मिले। इसलिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पीएम मोदी भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए ऐसे स्ट्रक्चर की सौगात दे रहे है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *