बरेली। बुधवार को जिले मे बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ बुधवार को जिला महिला चिकित्सालय मे जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बच्चे को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर किया। उन्होंने कहा- इस दौरान नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए के साथ ही साथ जीवन रक्षक टीके भी लगाए जाएंगे। बाल स्वास्थ्य पोषण माह कार्यक्रम 22 दिसम्बर से प्रारम्भ होकर 22 जनवरी 2022 तक चलेगा। जिसमे 09 माह से 05 वर्ष तक के समस्त बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर आच्छादित किया जायेगा। जनपद मे उक्त 09 माह से 05 वर्ष तक के कुल 575418 बच्चों को विटामिन ए की खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह ने भी बच्चों को खुराक पिलाई। कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आर. एन. सिंह भी उपस्थित रहे।।इसके बाद जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने महिला अस्पताल परिसर में स्थापित की गई सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का भी उद्घाटन किया। इस मशीन में पांच रुपए का सिक्का डालने पर एक पैड निकलता है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस वेंडिंग मशीन का डिस्प्ले बोर्ड इस प्रकार लगाया जाए कि अस्पताल आने वाली महिलाओं की नजर उस पर अपने आप ही पड़ जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर को और अधिक स्वच्छ बनाए रखने के सतत प्रयास किए जाए।।
बरेली से कपिल यादव
