बरेली। प्रयागराज मे राज्य स्तरीय शैक्षिक समागम मे बेसिक शिक्षा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार नवाचारी शिक्षक अपने कार्य को प्रस्तुत करेंगे। मिशन शिक्षण संवाद कई वर्षो से बेसिक शिक्षा के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। प्रतिवर्ष इसकी राज्य स्तर की कार्यशाला आयोजित होती है। जिसमे बरेली से रूपेन्द्र सिह (प्रअ) प्रावि मानपुर विकास क्षेत्र मझगवां, महावीर सिंह (प्रअ) प्रावि जल्लापुर रामदयाल क्यारा, अर्पण कुमार आर्य (सअ) उच्च प्राथमिक विद्यालय लावाखेड़ा, तालिब हुसैन विकास क्षेत्र नवाबगंज तथा रूची शर्मा (सअ) उच्च प्राथमिक विद्यालय पीताम्बरपुर विकास क्षेत्र नवाबगंज प्रतिभाग तथा नवाचारों को प्रस्तुत करेंगे। रूपेन्द्र सिंह मिशन शिक्षण संवाद के एडमिन है तथा सामुहिक सहभागिता के क्षेत्र मे अद्वितीय प्रयास करते रहे है। महावीर सिंह जो अपने टीएलएम तथा स्काउटिग के लिए जाने जाते है वे बरेली की तरफ से पीपीटी प्रजेंटेशन प्रस्तुत करेंगे। अर्पण कुमार आर्य की बोलती किताब तथा रुचि शर्मा की प्रार्थना संकलन का विमोचन होगा। रूपेन्द्र सिंह ने बताया कि सभी प्रतिभागी शिक्षा के क्षेत्र मे अद्वितीय योगदान दे रहे है।।
बरेली से कपिल यादव
