केन्द्र सरकार में बढ़ा राजस्थान के अधिकारियों का मान:एक साथ चार आइएएस को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

*बनाये गए विशिष्ट सचिव

बाड़मेर /राजस्थान- केन्द्र सरकार में भारतीय प्रशासनिक सेवा से राजस्थान के अधिकारियों का मान बढ़ गया है। संस्कृति मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनात 1989 बैच के आइएएस रोहित कुमार सिंह को विशिष्ठ सचिव बनाया है। वहीं 1994 बैच की आइएएस अधिकारी रोली सिंह को स्वास्थ्य मंत्रालय में और 1995 बैच के राजीव सिंह ठाकुर को डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन आफ इंडस्ट्री एंड इंर्टनल ट्रेड में अतिरिक्त सचिव बनाया है। केन्द्र में एक साथ चार अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों में तैनाती होने से राजस्थान कॉडर के अधिकारियों में बहुत खुशी है और अब राजस्थान कॉडर के अफसरों के केन्द्र में सचिव बनने के रास्ते भी खुलने लगे हैंl

वर्तमान में राजस्थान से केन्द्र सरकार में उषा शर्मा,नीलकमल दरबारी,वी श्रीनिवास,रोहित कुमार सिंह,संजय मल्होत्रा, तन्यम कुमार ,रजत कुमार मिश्र, रोली सिंह,आलोक, राजीव सिंह ठाकुर,नरेशपाल गंगवार,विष्णु चरण मल्लिक,आनंदी,टीना सोनी,सिर्दाथ महाजन समेत डेढ़ दर्जन आइएएस अधिकारी केन्द्र में प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं।

अभी भी राजस्थान से कई आइएएस अधिकारी केन्द्र में प्रतिनियुक्ति पर जाने की कतार में लगे हुए हैं। आइएएस अजिताभ शर्मा और राजेश यादव को सरकार ने प्रतिनियुक्ति पर जाने की मंजूरी दे दी है। इन अधिकारियों को अब केन्द्र के मंत्रालयों में नियुक्ति मिलने का इंतजार है।

राजस्थान से केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए अफसरों में क्रेज लगातार बढ रहा है। इस स्थिति में राजस्थान में आइएएस अधिकारियों की लगातार कमी हो रही है। चार पाच दर्जन से ज्यादा विभाग अतिरिक्त प्रभार के भरोसे चल रहे हैं। ऐसे में सरकार की घोषणाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन पर खासा प्रभाव पड़ रहा है। अब अशोक गहलोत सरकार जल्द ही एक तबादला सूची जारी कर सकती है। जिससे रिक्त होने वाले विभागों को अधिकारी ओर जनता को धरातल पर बेहतर कामकाज करने वाले हाकिम मिल सकें।

– राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।