केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस सभी जनपदों में करेगी जन आंदोलन

आजमगढ़- केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रदेश के सभी जनपदों में जन आंदोलन कर जनता को जागरूक करेगी। इस जन आंदोलन के तहत जनसभा नुक्कड़ सभा सिंपोजियम किया जाएगा। आजमगढ़ पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक नदीम जावेद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पूरे देश में कांग्रेसी केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में आंदोलन करेगी उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने जनता के साथ छल करने का काम किया है और जिस तरह से बेरोजगारों के साथ छल किया गया है निश्चित रूप से दुखद है। प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में अपराध चरम पर है यूपी में लूट डकैती हत्या जैसे मामलों में विधायक की संलिप्तता आ रही है, इसके साथ ही जिस तरह से महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं निश्चित रूप से दुखद है अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला जो भी होगा उसे स्वीकार किया जाएगा और यह हम सबकी जिम्मेदारी है अल्पसंख्यक के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आजमगढ़ पूरी दुनिया में अमन का पैगाम देता है और कांग्रेस के लिए आजमगढ़ काफी महत्वपूर्ण है 1978 के चुनाव में जिस तरह से कांग्रेस यहां से विजय हासिल की थी और जिसके बाद पूरे देश और प्रदेश में कांग्रेस ने सत्ता में वापसी की थी निश्चित रूप से जिस तरह से कांग्रेसका आंदोलन शुरू किया जा रहा है वह कांग्रेस के लिए काफी मुफीद है।

रिपोर्टर :- राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।