केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले फतेहगंज पश्चिमी के व्यापारी

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के साथ व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली मे केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिला। व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने मंत्री को बताया प्रशासन ने रबर फैक्ट्री को लीज पर दी थी। फैक्ट्री वर्षों से बंद है। रबर फैक्ट्री से जमीन वापस लेकर उसमें नए उद्योगों की स्थापना की जाए।व्यापारियों ने मंत्री को बताया फैक्ट्री पर कर्मचारियों की 270 करोड़ की देनदारियां है और बरेली में अब तक 14 कर्मचारियों ने आत्महत्या कर चुके है। व्यापारी नेता आशीष अग्रवाल ने बताया मंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया हैं। केंद्रीय मंत्री से मिलने वालों में नदीम अंसारी, हिमांशु मिश्रा, अंशुल सक्सेना, सुधांशु मिश्रा, प्रिंस रस्तोगी आदि प्रमुख थे।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।