कीर्तन करके राष्ट्रहित में मतदान करने की अपील, निकाली जागरूकता रैली

बरेली। शहर के रोहिली टोला स्थित प्राचीन माहौर वैश्य धर्मशाला में मतदान से पहले महिलाओं ने धूमधाम से कीर्तन करके मतदान की अपील की। कीर्तन से पहले अयोध्या में विराजे रामलला के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित किया। भगवान राम के भजनों पर महिलाओं ने खूब नृत्य किया और फूलों की होली खेली। इस दौरान बीच-बीच में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर वोट डालने की अपील की। महिलाओं ने यह कीर्तन राष्ट्रीय हित के लिए अधिक संख्या में वोट पड़े इसलिए किया। सोम नारायण शर्मा ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पार्षद अरविंद वर्मा, रामेंद्र प्रसाद गुप्ता, सुनील गुप्ता वेद प्रकाश वर्मा, राजकुमार गुप्ता आदि का सहयोग रहा। महिला मंडली कीर्तन में जयंती देवी, कृष्णा देवी, रानी, रेनू मिश्रा, आशा देवी, शीला देवी, ओमवती शर्मा, नीतू गुप्ता, कंचन गुप्ता समेत अन्य महिलाएं रही। वही अखिल विश्व गायत्री परिवार की गायत्री चेतना केंद्र मुंशीनगर में मतदाता जागरूकता के लिये गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के उपरांत महानगर में मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गयी। गोष्ठी मे सात मई को होने बाले मतदान में मतदान करने का संकल्प लिया गया और अपने आसपास के मतदाताओं को भी मत देने के लिये प्रेरित करने पर भी चर्चा की गयी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।