किसान को झांसा देकर करा लिया बैनामा, 10.47 लाख हड़पे

शीशगढ़, बरेली। जनपद के थाना शीशगढ़ क्षेत्र मे किसान को झांसा देकर जालसाजों ने जमीन का बैनामा करा लिया और 10.47 लाख रुपये भी हड़प लिए। किसान और उसके भाइयों ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है। क्षेत्र के गांव बल्ली निवासी मोरसिंह के मुताबिक उनकी और उनके भाई जयप्रकाश व अमर सिंह की बहेड़ी तहसील क्षेत्र के रिछा इलाके के गांव नगरिया खुर्द में 1.284 हेक्टेयर जमीन थी। इस जमीन का इज्जतनगर इलाके के हरस्वरूप से 31 लाख 60 हजार रुपये में सौदा हुआ था। बैनामा से पूर्व जमीन की सरकारी मालियत 17 लाख 94 हजार रुपये निकली थी। तीनों भाइयों ने 17 नवंबर 2025 को जमीन का बैनामा करा दिया। बैनामा में बिक्री राशि 17 लाख 50 हजार रुपये दर्ज की। शेष राशि के हरस्वरूप ने अमर सिंह के नाम तीन चेक दिए। मोरसिंह भाइयों के साथ चेक लेकर बैंक गए तो हरस्वरूप भी साथ गया थी। हरस्वरूप ने भुगतान कराने के नाम पर उनसे चेक ले लिए और वहां से फरार हो गया। उनका आरोप है कि हरस्वरूप ने धोखाधड़ी कर 10 लाख 47 हजार 500 रुपये हड़प लिए है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *