किसान आंदोलन के चलते अमरनाथ एक्सप्रेस 21 घंटा लेट, यात्री परेशान

बरेली। किसान आंदोलन के चलते ट्रेनों का संचालन 22वें दिन शनिवार को भी प्रभावित रहा। ट्रेनें 2 घंटे से लेकर 21- 21 घंटे तक लेट थीं। (15097) जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस 21 – 21 घंटा विलंब से चल रही थी, जबकि (04722) बीकानेर स्पेशल 15.44 घंटा लेट बताई गई। इसी तरह से (04681) जम्मूतवी स्पेशल 13.50 घंटा, (14649) सरयू यमुना एक्सप्रेस 8:30 घंटे लेट चल रही थी। ( 04680) गुवाहाटी स्पेशल 5 घंटा, (13308) गंगा सतलुज 12:00 घंटा, (15654) गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस 10:00 घंटा, (13152) सियालदह एक्सप्रेस 7 :00 घंटा, (14618) पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस 3:00 घंटा लेट थी। यात्री ट्रेनों के इंतजार में परेशान थे। 259 यात्रियों ने टिकट कैंसिल कराए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।