काशीराम विचार यात्रा का फतेहगंज पश्चिमी में हुआ स्वागत

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। बुधवार को उनासी चौराहे के पास बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. फूल सिंह के निवास पर काशीराम विचार यात्रा का पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बीएसपी के वरिष्ठ नेता भगवान सिंह यादव व पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नेशनल कोऑर्डिनेटर जयप्रकाश भारती ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती के पैतृक गांव बादलपुर से 24 जुलाई को यात्रा का शुभारंभ किया। यह बस यात्रा पूरे उत्तर प्रदेश के 403 विधानसभा में घूमेगी। यात्रा का उद्देश्य भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ खड़े होकर उसे उखाड़ फेंकना है। बहुजन समाज पार्टी की नीतियों व विचारधारा बताना है। कार्यक्रम मे जिला सचिव अनार सिंह सागर, डॉ फूल सिंह सागर, एहसान रजा अंसारी, सभासद ओमकार सागर, गुरुमुखी देवी, राजकुमारी सागर, प्रेमवती सागर, अजय सागर, रामपाल सिंह, मोहन स्वरूप कातिब, हरीश लाखा, सुनील सागर, ओमप्रकाश सागर, धर्मेंद्र सिंह, बबलू सागर, चंद्रपाल आदि लोग शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।