कांस्टेबल आफ द मंथ ने की खुदकशी की कोशिश! पति से चल रहा था विवाद

लखनऊ- लखनऊ में हुसैनगंज की कांस्टेबल ऑफ द मंथ ने शुक्रवार रात को खुदकुशी की कोशिश की। उसने थाने में स्थित अपने कमरे में नींद की गोलियां खा ली थीं।

जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही आनन-फानन में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थित खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक पति से काफी दिनों से विवाद चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक अलीगढ़ की रहने वाली मोनिका शर्मा हुसैनगंज थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। वह सीसीटीएनएस में कम्प्यूटर का कार्य देखती है।पिछले काफी समय से पति से चल रहे विवाद के कारण ही उन्होंने खुदकुशी की कोशिश की थी ऐसा अंदेेेशा लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।