कांग्रेस जिला प्रवक्ता ने विक्षिप्त को पहुंचाया उसके घर

लखीमपुर-खीरी:-नैमिष मेले में परिवार के साथ आया एक युवक बिछड़ गया। घूमते-घूमते लखीमपुर तक का सफर तय कर डाला उसे मदद की जरूरत थी लेकिन समाज की संवेदनहीनता ही कहेंगे कि उसकी मदद करने की बजाए लोग उसे परेशान कर मजा लूटने में लगे थे। इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता वहां से निकल पड़े। उन्होंने लोगों को फटकार लगाई और उसे घर ले गए। इसके बाद काफी मशक्कत हुई और तब जाकर युवक का घर पता चला। परिवार को सूचना देकर बुलाया गया और युवक को उनके सुपुर्द कर दिया गया। युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष रियाज अहमद ने बताया शाम लखीमपुर से सटे ग्राम छाउछ में एक 35 वर्षीय विक्षिप्त युवक को कुछ लोग परेशान कर रहे थे। इसी बीच कांग्रेस के जिला प्रवक्ता पंकज दीक्षित वहां से गुजरे। उन्होंने लोगों को फटकार लगाई और युवक को अपने साथ घर ले गए। खाना खिलाने के बाद उससे बातचीत की।युवक से पता चला कि वह अपने परिवार के साथ सीतापुर जिले में स्थित नैमिषारण्य तीर्थ पर आया था। वहां परिवार से बिछड़ गया। काफी पूछताछ के बाद उसने अपना पता नया गांव थाना खरगूपुर बताया। उन्होंने 100 नंबर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जानकारी के आधार पर पता लगाने की कोशिश की परंतु जानकारी नहीं हुई। तब उन्होंने युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष रियाज अहमद, मीडिया प्रभारी कामिल उस्मानी, महासचिव वरुण चौधरी व युवा नेता सौरभ सिंह को बताया। कांग्रेसी युवा नेताओं को काफी कोशिश के बाद मालूम हुआ कि उक्त पता गोंडा जिले में पड़ता है। तब उन्होंने संबंधित थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने गांव के प्रधान को फोन किया जिससे उन्हें युवक के गायब होने की जानकारी मिली।

लखीमपुर खीरी से अनुराग पटेल की रिपोर्ट……..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।