कांग्रेस के साथ आए आईएमसी प्रमुख, बोले- सांप्रदायिक ताकतों को रोकने को नही लड़ेगी चुनाव

बरेली। इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खान कांग्रेस के साथ हो लिए है। मौलाना ने सोमवार को लखनऊ में कांग्रेस के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया है। दिलचस्प बात ये है कि मौलाना की समाजवादी पार्टी के साथ भी बात चल रही थी। कांग्रेस पार्टी के साथ आए आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा बोले कुछ लोगों की गलतफहमी से हम लोग कांग्रेस से दूर हुए थे। हमने राहुल और प्रियंका गांधी को सच्चा सेक्युलरिस्ट पाया है। अखिलेश यादव के हाथ गैर जिम्मेदार हैं। गैर जिम्मेदार हाथों में सूबे की बागडोर नही जाने देंगे। सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए चुनाव नही लड़ेगी। मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने बताया कि आईएमसी प्रमुख ने कहा कि राहुल और प्रियंका गांधी सच्चे सेकुरिस्ट है। किसान, मुसलमान, दलित हर मुद्दे पर जमीनी संघर्ष कर रहे है। कांग्रेस इस वक्त की जरूरत है इसलिए आईएमसी चुनाव नही लड़ेगी। सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए कांग्रेस की हिमायत करेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी मे सोमवार को लखनऊ में संयुक्त प्रेस वार्ता हुई। जिसमे आईएमसी प्रमुख ने कहा कि देश की भलाई के लिए कांग्रेस का आना जरूरी है। मौलाना ने कहा के अखिलेश यादव मुसलमानों के लिए भाजपा से भी ज्यादा खराब साबित हुए। अखिलेश गैर जिम्मेदार है। ऐसे व्यक्ति के हाथ में सूबे की बागडोर नही जाना चाहिए। वही भाजपा पर हमला बोलते हुए तौकीर रजा ने कहा कि भाजपा सरकार की मनहूसियत से बचाने को उन्हें रोकना जरूरी है। तौकीर रजा ने कहा कि अखिलेश यादव मुसलमानों के लिए भाजपा से भी खराब है। यादववाद और जाटववाद के बजाय मानववाद की जरूरत है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।