हमीरपुर- कलेक्ट्रेट के गोल चबूतरे में बैठे रावेंद्र निषाद पुत्र राम सजीवन निषाद निवासी गोकुल डेरा थाना कुरारा जनपद हमीरपुर के द्वारा 25 अप्रैल 2022 से कलेक्ट्रेट के गोल चबूतरे में परिवार सहित धरना आमरण अनशन पर बैठा हुआ था तभी शराब के नशे में धुत देशराज नामदेव निवासी कस्बा व थाना भरुआ सुमेरपुर द्वारा धरना स्थल पर पहुंचकर नशे की हालत मे गोल चबूतरे के पास पहुंचकर महिलाओं को गाली गलौज करने लगा और महिलाओं के साथ नशे की हालत में छेड़खानी करने लगा महिलाओं ने विरोध किया तो उनके ऊपर हाथापाई करने लगा तभी महिलाओं ने अपने बचाव में देशराज नामदेव को चप्पलों से पीटा! प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी सीओ सदर विवेक कुमार यादव मौके पर पहुंचे व सुमेरपुर थाना अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह भी पहुंचे और घटना की जांच कर मुकदमा पंजीकृत कराया!
और छेड़खानी व मारपीट और गाली गलौज का मुकदमा पंजीकृत करा कर विधिक कार्यवाही की गई! अभियुक्त देशराज नामदेव अपने आपको मानवधिकार का प्रदेश स्तर का अधिकारी बताकर लोगों पर रोक गाठता है! यूपी 91 C 6173 है जिसमें मानवधिकार व प्रेस दोनों लिखा हुआ है!
कलेक्ट्रेट के गोल चबूतरे में महिलाओं के साथ की मारपीट व छेड़खानी: मुकदमा हुआ दर्ज
