पीएम सूर्य घर योजना के ऑफिस का किया गया शुभारंभ

संभल। बुधवार को नगर के मोहल्ला कोट गर्वी निकट जमा मस्जिद स्थित पीएम सूर्य घर योजना के ऑफिस का शुभारंभ डायरेक्टर रजत कुमार द्वारा फीता काट कर किया गया । इस मौके पर तस्लीम उददीन ने पीएम सूर्य घर योजना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आज हमारे द्वारा जो इस ऑफिस का जो शुभारंभकिया गया है इससे मिडिल क्लास के लोगों को लोगों के साथ-साथ अन्य परिवारों को भी इसका लाभ मिलेगा क्योंकि आज के दौर में बिजली बिल की समस्याएं आम होती जा रही हैं जिससे हर परिवार बिजली बिल देने में सक्षम नहीं है इसलिए इस इस ऑफिस के जरिए उपभोक्ता पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करा कर पैनल खरीद सकते हैं जिसमें उनके लिए सब्सिडी वापसी का भी प्रावधान है इस अवसर पर मोहल्ले बस्ती वालो सहित शहर के काफी लोग मौजूद रहे।

— सम्भल से सैय्यद दानिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *