पुलिस वाले में भी मानवता और दूसरों के प्रति हमदर्दी रहती है बस लोगों की सोच है
मध्यप्रदेश/जबलपुर/पाटन- गुरुवार को पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नुनसर चौकी के समीप एक बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने सामने से चक्कर मारते हुए घायल कर दिया और मौके का फायदा उठाते हुए वाहन फरार हो गया जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर तीन बजे के बीच जबलपुर पाटन मार्ग पर नुनसर चौकी से कुछ ही दूरी पर बाइक से पाटन की ओर आ रहे सुखा निवासी बृजेश अहिरवार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर भाग निकला है जहां घटना की सूचना मिलते ही नुनसर चौकी प्रभारी दुर्गेश मरावी व पुलिस स्टाफ को लेकर घटना स्थल पर मौके पर पहुंचे जहां घायल अवस्था में पड़े हुए बाइक सवार को इलाज के लिए पाटन लेकर पहुंचे जहां से युवक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया है
चौकी प्रभारी ने घायल को पहुंचाया अस्पताल लोगों ने की सराहना
जहां आज लोगों मे पुलिस को लेकर हमारे मन में कोई खास अच्छी छवि
नहीं है साथ ही कहावत भी है कि पुलिस वाले की न दोस्ती अच्छी और न दुश्मनी पर हर सिक्के के दो पहलू होते हैं इन पुलिस वालों के सीने में भी दिल और मन में संवदेनाए होती है उन्हें भी लोगों का दुख दर्द दिखाई देता है और वो इससे व्यथित भी होते हैं कुछ इसी तरह एक पुलिस कर्मी की जमकर सराहना की जा रही है यह बात हम नहीं बोल रहे यह बात लोगों द्वारा कही जा रही है दरअसल नुनसर चौकी में पदस्थ चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार मरावी की बात कर रहे हैं जिनमें मानवता और दूसरों के प्रति हमदर्दी आज देखने के लिए मिली है दरअसल मामला उस समय का है जब जबलपुर पाटन मार्ग पर नुनसर चौकी से कुछ ही दूरी पर घायल अवस्था में सड़क पर पडे युवक को लोग देखते रहे और अपने मोबाइल फोन से फोटो लेते हुए नजर आए लेकिन किसी ने उसे अस्पताल भेजना जरूरी नहीं समझा जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही नुनसर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस 108 वाहन को फोन लगाया जहां 108 वाहन लेट होने की वजह से चौकी प्रभारी अपने पुलिस वाहन से खून से लथपथ घायल युवक को सीधे इलाज के लिए पाटन स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां घायल का इलाज किया गया और हालत गंभीर देखते हुए जबलपुर रेफर किया गया जहां चौकी प्रभारी ने एक बार भी यह नहीं सोचा कि मेरी वर्दी खून से खराब हो सकती है मानवता और हमदर्दी दरियादिली दिखाते हुए घायल हो इलाज के लिए लेकर खुद पहुंचे जहां इस अंदाज को देखकर और घायल हो अस्पताल लेकर पहुंचे नुनसर चौकी पर की मौके पर तमाशा देख रहे व वहां खड़े हुए लोगों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है लोगों का कहना है कि आज पुलिस वालों में भी हमदर्दी देखने मिली है चौकी प्रभारी सराहना के काबिल है
वहीं चौकी प्रभारी से जब हमारे संवाददाता ने बात की तो उन्होंने बताया की घटना की मुझे सूचना मिली थी जहां मौके पर पहुंचे थे लेकिन एंबुलेंस वाहन लेट होने के कारण मै अपने पुलिस वाहन से घायल हो अस्पताल लेकर पहुंचा जहां उसे इलाज के बाद हालत गंभीर होने की वजह से मेडिकल कालेज जबलपुर रेफर किया गया है अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है वही लोगों द्वारा की जा रही सराहना के बारे में बात की तो उनका कहना है पुलिस वाले भी इंसान हैं बस लोगों के मन में पुलिस के प्रति अच्छी सोच रखनी चाहिए बस पुलिस समे गलती नहीं होती है।
अभिषेक रजक विशेष संवाददाता जबलपुर
