कमल संदेश यात्रा में महिलाओं ने भी दिखाया दम

आजमगढ़- भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह व रैली प्रभारी संजय यादव के नेतृत्व में शनिवार को शहर के आईटीआई मैदान से निकाली गई कमल संदेश यात्रा में महिलाओं ने भी अपना दम दिखाया। भाजपा महिला मौर्चा की जिलाध्यक्ष डा. संचिता बनर्जी के नेतृत्व में सैकडों महिलाओं ने संदेश यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग लिया और महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान यात्रा पर पुष्प वर्षा के लिए जिलाध्यक्ष ने शहर में महिलाओं से जनसंपर्क किया।महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संचिता बनर्जी ने कहाकि 2019 के लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने में महिलाओं का विशेष योगदान रहेगा। केन्द्र सरकार द्वारा महिलाओं के हित में तमाम योजनाएं चलायी जा रही है। जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उज्जवला, ईज्जत घर, अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए शादी सगुन योजना, छात्रवृत्ति आदि शामिल है। केन्द्र सरकार के इन योजनाओं बगैर किसी भेदभाव के जनता को मिल रहा है। संदेश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में शामिल महिलाओं के प्रति महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने आभार जताया। कमल संदेश यात्रा में राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी, बबिता जसरासरिया, डा पूनम सिंह, डा अल्का सिंह, विभा बर्नवाल, शालनी अस्थाना, माधुरी दूबे, सुनीता तिवारी, पूनम मौर्या, उषा सिंह, सरोज सिंह, अर्चना बर्नवाल, तलत फातिमा, नजराना अंसारी, रूपम गुप्ता, तब्बसुम खान, प्रियांशी निषाद, उषा आर्या आदि मौजूद रही।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।