टोल प्लाजा पर हाई फ्रीक्वेंसी स्कैनर नहीं, रुकने को मजबूर मुसाफिर, लग रहा घंटो जाम

फतेहगंज पश्चिमी/बरेली- राष्ट्रीय राजमार्ग पर फतेहगंज पश्चिमी पर बनाए गए टोल प्लाजा पर हाई फ्रीक्वेंसी स्कैनर नही हैं। इस कारण वाहनों पर लगे फास्टैग स्कैन नही हो पा रहे। इससे वहां जाम की स्थिति बनने के साथ ही मुसाफिरों के सुहाने सफर में खलल पड़ रहा है। टोल प्लाजा पर अब तक व्यवस्थाएं मुकम्मल नहीं है। यहां वाहनों को निकालने के लिए सभी लेनो पर फास्टैग वाले वाहनों को गुजारा जा रहा है। वहां तीन तरीके से फास्टैग को स्कैन किया जा रहा है। दोनों ओर एक-एक लेन पर प्लाजा के करीब 15 मीटर की दूरी पर ऑटोमेटिक स्कैनर लगा रखा है। इससे वाहन आसानी से निकल रहे हैं। सिर्फ वही वाहन रुकते हैं, जिनके फास्टैग में बैलेंस नहीं होता। बाकी लेन पर प्लाजा के केबिन के ऊपर ऑटोमेटिक स्कैनर लगा है, जिसकी फ्रीक्वेंसी काफी कम है। इस कारण वहां फास्टैग स्कैन नहीं हो पा रहे हैं। हैंडल स्कैनर की मदद से वाहनों को निकाला जा रहा है। इस प्रक्रिया मे मुसाफिरों को आधे से एक घंटा तक लग रहा है। फतेहगंज पश्चिमी निवासी अध्यापक अजय गुप्ता ने बताया कि बह प्रतिदिन मिलक के हीरालाल इंटर कॉलेज आते जाते है। शनिवार के कॉलेज से लौटते समय टोल प्लाजा पर जाम के कारण आधा घंटा खराब हो गया। इसी तरह बरेली के निवासी आरएल श्रीवास्तव बरेली से रोजाना मिलक रामपुर आते जाते है। शनिवार को लौटते समय वह भी जाम मे फंसे रहे। इसके अलावा बरेली जिले के निवासी राहुल यदुवंशी औंध गांव मैं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अध्यापक है। वह भी शनिवार को लौटते समय वह भी जाम फंसे रहे। फतेहगंज पश्चिमी के गांव औंध निवासी पूर्व प्रधान कुलबीर सिह भी जाम में फंसे रहे। फतेहगंज पश्चिमी निवासी अंकुर सिंह अपनी फैमिली के साथ दिल्ली जॉब करने जा रहे थे वह भी घंटो तक जाम में फंसे रहे।इसी तरह सैकड़ों लोग जाम मे घंटो फंसे रहे। टोल प्रभारी श्यामवीर यादव ने बताया सिस्टम खराब होने के कारण जाम लग गया था। जिसे ठीक कर बाहनो को निकाल दिया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।