ऑनलाइन बेस्ट स्माइलिंग फेस की विजेता बनी नव्या, अनुष्का व अरुण्या

बरेली। देशभर में ख्याति प्राप्त सिद्धि एक उम्मीद महिला साहित्यिक संस्था की ओर से लॉकडाउन के चलते बेस्ट स्माइलिंग फेस प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया। जिसकी जिम्मेदारी पुणे महाराष्ट्र व संस्था की अध्यक्षा वेद स्मृति कृति ने बखूबी निभाई। इस प्रतियोगिता में अनेक राज्यो के बच्चो ने अपनी मुस्कुराती खिलखिलाती छवि भेजी। किसी की मुस्कुराहट को निर्णय बिंदु नही बनाया जा सका। प्रतियोगिता के नियमानुसार संस्था की संचालिका डॉ. प्रतिभा गर्ग ने तीन विजेताओं का चयन किया। जिसके फलस्वरूप प्रथम विजेता – नव्या पाठक ( नोएडा ), द्वितीय विजेता – अनुष्का शर्मा ( मुंबई ) और तृतीय विजेता – अरुण्या सोनी ( ग्वालियर ) से चुनी गई। साथ ही प्रतियोगिता की निर्देशक बाल अभिनेत्री सिद्धि सुरी के द्वारा सभी विजेताओं को बेस्ट स्माइलिंग अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। लॉकडाउन में सभी बाल प्रतिभाएं घर पर रहे और मुस्कुराती रहे। संस्था संस्थापक शशि कान्त अनमोल ने इस अनमोल उपलब्धि के लिए सभी बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और घर पर सुरक्षित रहने की सलाह दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।