बरेली। रामपुर-बरेली एमएलसी सीट पर मतदान की तैयारियां तेज हो गई है। जिसके चलते शुक्रवार को संजय कम्युनिटी हॉल मे मतदान कर्मियों को ट्रेनिंग दी गई। इस ट्रेनिंग मे कुल 104 कर्मियों को शामिल होना था। मगर इसमे सात लोग अनुपस्थित हो गए। जिन्हें 6 अप्रैल को दोबारा से ट्रेनिंग मे शामिल होने के लिए निर्देशित किया गया है। ऐसा नही करने पर उन पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है। जिसमे 97 कार्मिकों का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। इसमे पीठासीन अधिकारी 23, मतदान अधिकारी प्रथम 24, मतदान अधिकारी द्वितीय 26 तथा 24 मतदान अधिकारी तृतीय शामिल हुए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जो कार्मिक शेष रह गए है। जिन्हे छह अप्रैल को दोबारा से ट्रेनिंग मे शामिल होने के लिए निर्देश दिया। ट्रेनिंग में मास्टर ट्रेनरों ने मतदान की बारीकियों से कर्मचारियों को रूबरू कराया। इसके साथ ही यह भी बताया कि बैलेट पेपर पर पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर के साथ मुहर भी लगी होगी। ट्रेनिंग के दौरान रामपुर से आठ पीठासीन अधिकारी और 8 मतदान अधिकारी प्रथम भी शमिल हुए। ट्रेनिंग मे सीडीओ, एडीएम प्रशासन, एसडीएम सदर और बीएसए प्रमुख रूप से मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
