बरेली। शुक्रवार को भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के केंद्रीय विद्यालय मे परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का प्रोजेक्टर के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या मे बच्चों, शिक्षकों व अन्य कर्मचारी प्रधानमंत्री के सहज, सरल समाधान से बहुत लाभान्वित और प्रेरित हुए। इस कार्यक्रम के चलते आगामी 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा मे सम्मिलित होने जा रहे छात्रों के लिए अत्यंत प्रेरक रहा। छात्र काफी गंभीरता पूर्वक मंत्रमुग्ध भाव से कार्यक्रम देखते रहे और इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए सुझावों को छात्र अपने नोट बुक में नोट भी करते रहे। केंद्रीय विद्यालय आईवीआरआई बरेली के 513 छात्रों, 30 शिक्षकों एवं 95 अभिभावकों एवं अन्य सदस्यो ने सुना। इस कार्यक्रम का आयोजन आईवीआरआई के नवनिर्मित भवन स्वामी विवेकानंद सभागार मे रखा गया था। केंद्रीय विद्यालय आईवीआरआई बरेली के प्राथमिक विभाग के कक्षा 2, 3, 4 के विद्यार्थियों ने विद्यालय मे ही प्रोजेक्टर के माध्यम से यह कार्यक्रम देखा। कार्यक्रम के प्रति शुरू से ही सभी छात्र काफी उत्साहित थे। इस अवसर पर आईवीआरआई के निदेशक एवं कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप मन को स्थिर रखकर मेहनत व लगन से परीक्षा की तैयारी करे और प्रधानमंत्री के द्वारा बताए गए बहमूल्य सुझावों को आत्मसात करते हुए किसी भी प्रकार का तनाव न आने दें। पूरी तरह अपनी पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित करे। विद्यालय के प्राचार्य डॉ नीरज बाबू ने कार्यक्रम दिखाने मे सहयोग करने हेतु आईवीआरआई के निदेशक का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन केन्द्रीय विद्यालय की आकांक्षा ने किया। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप, राहुल, आदर्श शर्मा, कोचीन कुमार, शाहिदा मंज़ूर, मो. बाबर, महताब उल गनी, जावेद कौसर, अनवर अली, तौसीफ़ अनवर व मुकेश डी राम सहित अन्य शिक्षक गण तथा विद्यालय के छात्र एवं आईवीआरआई के राजीव सक्सेना, रजनीश यादव, मनोज पाठक सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
