एमएलसी चुनाव को लेकर बोले भाजपा नेता- हर कार्यकर्ता चुनाव मे जुट जाए

बरेली। शुक्रवार को रामपुर-बरेली स्थानीय प्राधिकरण चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं ने बदायूं रोड स्थित एक रिसॉर्ट हाल मे बैठक की। जिसमे ब्लॉक बिथरी चैनपुर, आलमपुर जाफराबाद, क्यारा, नगर पंचायत बिशारतगंज, नगर पंचायत ठिरिया क्षेत्र के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक मे सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने कहा कि हमे वे लोग भी वोट दे रहे हैं जिसने आज तक कभी भाजपा को वोट नही दिया। कुंवर महाराज सिंह बहुत खुश किस्मत वाले है। भाजपा के पास सबसे ज्यादा सांसद, विधायक, ब्लॉक प्रमुख, कार्यकर्ता है। उन्होंने प्रत्याशी महाराज सिंह को जिताने का आह्वान किया। इस दौरान कुंवर महाराज सिंह ने कहा कि चुनाव में उनकी जीत नही, भाजपा के कार्यकर्ताओं की जीत होगी। मैं अपने वादे पर खरा उतरूंगा। विधायक डॉ राघवेन्द्र शर्मा ने प्रत्याशी को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। जिलाध्यक्ष भाजपा वीर सिंह पाल ने कहा कि अब हमारे पास समय कम बचा है, हम सब लोगों को चुनाव मे लग जाना है। संचालन संतोष शर्मा व शिवप्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम मे वीरेंद्र गंगवार उर्फ वीरू, अमृतदास खाकी महाराज, सुभाष पटेल, रविन्द्र सिंह राठौर, पूरन लाल लोधी, प्रशांत पटेल, एड हरेंद्र पटेल, वेदप्रकाश यादव, अरविन्द चौहान, सूरज पाल मौर्य, शिव प्रताप सिंह, विपुल पटेल एड, अरविंद गौतम, अमिताभ सिंह, पीयूष वर्मा, अर्जुन पटेल, नेमचंद्र मौर्य, सिद्ध राज सिंह, दुर्विजय सिंह, राजू उपाध्याय, अर्जुन कश्यप, अनिल राणा, आरेंद्र मिश्रा, सचिन माथुर, पंकज पटेल, घनश्याम शर्मा आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *