एकल अभियान संभाग प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई संपन्न

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी- कस्बे की नगर पंचायत में एकल अभियान के केंद्रीय संगठन मंत्री माघवेंद्र सिंह के द्वारा संभाग वाहिनी उत्तर प्रदेश की बैठक सपन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से संपूर्ण उत्तर प्रदेश में 22 हजार गांव में एकल अभियान चलाया जा रहा है। उन सभी गांवों में से 10 या उससे अधिक स्वराज सेनानी तैयार किये गए हैं। उन सभी स्वराज सेनानियों को परिवर्तन कुंभ में लखनऊ ले जाने के लिए चर्चा की गई। यह कार्यक्रम लखनऊ में 16 फरवरी को रमाबाई अंबेडकर पार्क में करीब ढाई लाख ग्राम स्वराज सेनानी पहुंचेगें। इसके लिए उत्तर प्रदेश के सभी ग्राम स्वराज सेनानी को निर्देशित किया गया है। बैठक में उपस्थित केंद्रीय प्रतिनिधि शत्रुघ्न सिंह उर्फ संटू सिंह, संभाग अध्यक्ष रजत सिंह, संभाग ब्रजमंडल रामचंद्र, संभाग प्रमुख राघवेंद्र सैनी, संभाग प्रमुख प्रमोद सिंह, रामबहादुर, रामवदन एवं सहारनपुर ब्रजमंडल के सभी अंचलों के अंचल अभियान प्रमुख एवं अंचल गतिविधि प्रमुख मौजूद रहे।

– बरेली से सौरभ पाठक की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।