उत्तर प्रदेश में सौहार्द बिगाड़ने वालों की अब खैर नहीं

उत्तर प्रदेश में सौहार्द बिगाड़ने वालों की अब खैर नहीं। दंगाइयों और बलवाइयों से निपटने के लिए प्रदेश में पीएसी की विशेष बटालियन का गठन किया जाएगा। जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी होगी। यह जानकारी एडीजी पीएसी विनोद कुमार सिंह ने दी।

मथुरा के धर्मस्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद एडीजी पीएसी विनोद कुमार सिंह शुक्रवार को आगरा पहुंचे। उन्होंने ताज सुरक्षा में तैनात पीएसी के कैंप का जायजा लिया। इसके बाद 15वीं बटालियन पीएसी का दौरा किया। इस दौरान कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया।

प्रेस वार्ता में एडीजी पीएसी ने बताया कि जल्द ही दंगा नियंत्रण के लिए पीएसी की विशेष बटालियन का गठन किया जाएगा। मेरठ में छह बटालियन को विशेष बटालियन के रूप में चयनित किया गया, जिसे रैपिड रिस्पॉन्स फोर्स (आरआरएफ) नाम दिया गया है। इसकी जल्द ही अधिसूचना भी जारी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी आठ जोन में आरआरएफ की एक-एक बटालियन का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही तीन महिला बटालियन की प्रक्रिया भी जारी है। यह लखनऊ, गोरखपुर और बदायूं में बननी हैं। इस साल 11000 नए जवान पीएसी को मिल जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।