उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने की नगर निगम चुनावों की तैयारी

उत्तराखंड/पौड़ी गढ़वाल- उत्तराखंड जनपद देहरादून में आगामी नगर निगम चुनावों के दृष्टिगत आम आदमी पार्टी की एक महत्तवपूर्ण बैठक राजपुर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गयी। मध्य दून जिलाध्यक्ष विशाल चौधरीे व नव-नियुक्त महानगर अध्यक्ष अशोक सेमवाल की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर निगम चुनावों की तैयारियों में तेजी लाते हुये समीक्षा कर कई नीतिगत निर्णय लिये गये।

बैठक में संगठन में कार्यक्षेत्रों के अनुसार पदाधिकारीयों द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा कर वाार्डवार चल रहे जनसंपर्क अभियान को समस्त वार्डो में सुचारू रूप से संचालित करवाने पर चर्चा किये जाने के साथ ही प्रचार-प्रसार हेतु प्रत्येक वार्ड में फ्लेक्स बैनर लगवाने पर जोर दिया गया।
बैठक में आगामी निकाय चुनाव हेतु विधानसभा स्तर पर गठित किये गऐ संगठन पर समीक्षा की गयी व निर्णय लिया गया कि महानगर स्तरीय जनसमस्याओं को जनआंदोलन का रूप देने हेतु रणनीति बनायी जायेगी।

पिछले लम्बे समय से आम आदमी पार्टी द्वारा जिला देहरादून में लगातार आम जनता की समस्याओं को लेकर किये जा रहे संधर्षों से प्रभावित होकर आमजन का पार्टी में विश्वास स्थापित हो रहा है, जिसकी बानगी संगठन में विभिन्न क्षेत्रों से विधिवत सदस्यता ले रहे लोगों के माध्यम से देखने को मिल रही है। बैठक में पार्टी की विचारधारा व नीतियों से प्रभावित होकर विभिन्न वार्डों से अतुल पाँडे, संदीप कुमार, विजय चौधरीे, हुकुम सिंह, प्रमोद सिंह, सौरभ सिंह, सुंदर असवाल, मो. असलुद्दीन, काले सिंह, रवि अमित कुमार आदि ने आम आदमी पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण की।

बैठक में प्रदेश संचालन समिति के अध्यक्ष नवीन पिरशाली, प्रदेश संचालन समिति की सदस्या उमा सिसौदिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी कुलदीप सहदेव, जीतेन्द्र पंत, राकेश काला, विनोद बजाज, सरिता गिरी, रविन्द्र सिंह, जे.सी.मिश्रा, एम.एस. राजपूत, कमल राना, विनोद पंत सहित अनेक कार्यकर्तागण उपस्थित थे

-इंद्रजीत सिंह असवाल,पाैडी गढ़वाल उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।