दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत मे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके दाहिने आंख के नीचे खुली चोट आई है। मुड़िया चेतराम थाना भोजीपुरा निवासी राजीव कुमार ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया कि वह पत्नी की दवा लेने बाइक से मढ़ौली जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान सामने से आ रही बाइक पर सवार सुमित और अमित ने तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राजीव सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे में उसके चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। राजीव ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *