उत्तराखंड : भारतीय किसान संघ की जिला कार्य कारणी की बैठक संपन्न

उत्तराखंड – जनपद देहरादून में भारतीय किसान संघ जिला कार्यकारिणी देहरादून की बैठक शिव मंदिर प्रांगण बरोटीवाला में स्वरूप सिंह तोमर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता युगल किशोर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भारतीय किसान संघ रहे। मिश्र जी के द्वारा भारतीय किसान संघ को मजबूत बनाने हेतु रचनात्मक कार्य करने पर जोर दिया गया उन्होंने कहा कि किसानों को अधिक से अधिक भारतीय किसान संघ का सदस्य बनाकर संघ की मुख्यधारा से जोड़ा जाए उन्होंने बताया कि भारतीय किसान संघ की मांग सहयोग द्वारा सरकार द्वारा किसानों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा निशुल्क स्वास्थ्य एवं अन्य लाभ उपलब्ध कराने हेतु जानकारी दी जिसका शुभारंभ भारत सरकार के सहयोग से राज्य सरकार यथाशीघ्र करने जा रही हैं उन्होंने सदस्यता अभियान निर्धारित समय अवधि में संपन्न करवाकर ग्राम समिति ब्लॉक एवं जिला समितियों का गठन अगस्त 2018 तक पूर्ण कर लिया जाए जिसके अनुसार प्रदेश कार्यकारिणी का गठन सितंबर 2018 तक करवाया जाएगा प्रदेश अध्यक्ष भुवन विक्रम डबराल द्वारा उपस्थित किसानों को स्वैच्छिक चकबंदी के बारे में विस्तार से बताया गया तथा प्रदेश महामंत्री कुशल पाल सिंह द्वारा सदस्यता शुल्क एवं सदस्यता पूर्ण कर उनके अभिलेखीकरण के बारे में बताया। ब्लॉक अध्यक्ष कालसी राकेश जोशी द्वारा किसानों को कृषि यंत्र एवं रासायनिक खाद आदि 50% छूट पर उपलब्ध करवाने की मांग रखी किसानों का मंडी में आर्थिक शोषण को रोकने हेतु स्थाई समाधान की मांग रखी 31 जुलाई 2018 तक प्रत्येक ब्लॉक समिति का गठन कर लिया जाए 12 अगस्त 2018 को जिला कार्यकारिणी के गठन निर्वाचन की तिथि तय की गई जो कि हरबर्टपुर में संपन्न होगा बैठक का संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष उत्तराखंड नरेश चंद्र नौटियाल द्वारा किया गया बैठक में राजेंद्र धीमान नागौर सिंह राठौर भगवान सिंह श्रीपाल सिंह तोमर संतराम सिंह अध्यक्ष भारतीय किसान संघ मरोगी जगदीश्वर चौहान रणवीर सिंह तोमर अरविंद कुमार तोमर ज्ञान सिंह राजेंद्र सिंह महावीर सिंह सैनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास नगर राकेश जोशी एवं जसवंत सिंह संगठन मंत्री उत्तराखंड सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे अंत में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य किसानों की समस्याओं को वितरित समाधान की मांग के साथ बैठक संपन्न हुई।

-इंद्रजीत सिंह असवाल,पाैडी गढ़वाल उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।