उत्तराखंड : पूर्व प्रधान समेत तीन पर लॉक डाउन का उल्लघंन करने पर मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड : नानकमत्ता क्षेत्र के गांव बिडोरा में लाक डाउन के दौरान पंचायत बुलाना पूर्व प्रधान समेत उसके साले ससुर को पड़ा भारी। पुलिस ने इस मामले में पूर्व प्रधान समेत साले ससुर को किया गिरफ्तार। बाकी 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी लॉक डाउन के उल्लघंन करने का किया मुकदमा दर्ज।

नानकमत्ता क्षेत्र में पुलिस ने बीती रात अवैध शराब की भट्टी बिडोरा में पकड़ी थी लेकिन आरोपी मोके से फरार हो गए थे।वही पुलिस द्वारा सतनाम सिंह पुत्र शिंगारा सिंह व उसके बेटे गुरदीप सिंह पुत्र सतनाम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया था। इसके बाद सुबह से ही गांव में विवाद हो गया कि पुलिस को किस ने शराब भट्टी की सूचना दी है। कुछ लोगों के नाम भी लिए जा रहे थे। इसी मामले को लेकर गुरुद्वारा छेवी पातशाही में पूर्व प्रधान जरनैल सिंह व उसके ससुर सतनाम सिंह व साले गुरदीप सिंह ने एक पंचायत बुलाई थी। लेकिन यह जानकारी पुलिस तक भी पहुंच गई। बस फिर क्या था पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां बैठे लोगों में भगदड़ मच गयी।
पुलिस ने वहां बैठे पूर्व प्रधान जरनैल सिंह सहित उसके ससुर सतनाम सिंह व साले गुरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ लाक डाउन का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। वही नानकमत्ता थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बीती रात सतनाम सिंह पुत्र शिंगारा सिंह की अवैध शराब की भट्टी पकड़ी गयी थी।पुलिस ने बाप बेटे के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया था।इसी बात को लेकर पूर्व प्रधान जरनैल सिंह व उसका ससुर सतनाम सिंह व साला गुरदीप सिंह द्वारा गुरुद्वारा छेवी पातशाही बिडोरा में गांव वालों से पंचायत करके कसम मांगी जा रही थी।जिसकी किसी द्वारा पुलिस को भी सूचना दे दी गयी।फिर क्या था पुलिस मौके पर पहुँच गयी तो वहाँ भगदड़ मच गयी।जिसपर पुलिस ने पूर्व प्रधान जरनैल सिंह व उसके ससुर सतनाम सिंह व साले गुरदीप सिंह को मौके पर ही पकड़ लिया।क्योकि वहाँ किसी द्वारा कोई मास्क नही लगा रखा था।ओर लॉक डॉउन की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही थी। इधर छेवी पातशाही गुरुद्वारे की तरफ से तहरीर पर तीन नामजद व 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ लॉक डॉउन का उल्लघंन करने का मुकदमा दर्ज करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

दीपक भारद्वाज की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।