उत्तराखंड सीमांत गांव नीति माणा के ग्रामीणों को मिली अपने गांव जाने की अनुमति

उत्तराखंड : चमोली जोशीमठ ग्रीष्म काल के दौरान भोटिया जाती के लोग अपने गांव नीति माणा ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिए अप्रैल माह मै आने शुरू हो जाते है। यहां पहुंचने के बाद भोटिया जाति के लोग यहां कृषि कार्य करते है।तथा 6 माह के बाद शीतकाल में फिर नीचे की और वापस अा जाते है।
इस साल करोना महामारी के चलते अभी तक लोग अपने प्रवास की और नहीं पहुंच पाए है। हालांकि राज्य सरकार के निर्देशानुसार लोगो को कृषि कार्य करने की छूट दे दी गई है। इसी के तहत नीति माणा मै रहने वाले भोटिया जाती के लोगो को भी कृषि कार्य हेतु नीति माणा जाने की अनुमति शासन द्वारा दे दी गई है।जिससे लोगों मै काफी खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन का आभार जाताया है। वहीं उपजिलाधिकारी का कहना है कि राज्य सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार उनको नीति माणा मै कृषि कार्य करने के लिए जाने की अनुमति दे दी गई है।

नीरज कंडारी चमोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।