उत्तराखंड पुलिस की सराहनीय पहल! बुजुर्गों के जान माल की होगी सुरक्षा

उत्तराखंड/पौड़ी गढ़वाल- उत्तराखंड जनपद पाैडी गढ़वाल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जे0 आर0 जोशी के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा क्षेत्र के सीनियर सीटिजन को चिन्हित कर उनके जान व माल की सुरक्षा के साथ ही उन्हें समुचित सहयोग प्रदान किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लेकर कान्सं0 स्तर तक के प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी द्वारा अपने क्षेत्र में निवासरत सीनियर सिटीजन,घरो में अकेले रह रहे बुजुर्ग व्यक्तियों, असहाय लोगों से उनके गाँवों/मोहल्लों में उनके निवास पर जाकर उनसे मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी। उन्हें किसी भी प्रकार के सहयोग के लिये पुलिस द्वारा अपने मो0 नम्बर दिये ताकि आवश्यकता पडने पर वह पुलिस का सहयोग प्राप्त कर सकें।
अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौडी गढवाल द्वारा ग्राम धनक में जाकर सीनियर सिटीजन, गरीब असहाय 40 लोगों से मुलाकात की गयी एवं उनकी समस्याओं के बारें में जानकारी की गयी, बतायी गयी समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में सम्बन्धित को निर्देशित किया गया एवं अन्य विभागों से सम्बन्धित समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को पत्र प्रेषित किया जा रहा है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढवाल द्वारा ग्राम धनक गांव के चिन्हित 13 गरीब, असहाय व्यक्तियों, निर्धन एवं बुजुर्ग विधवा महिलाओं को राशन सामग्री गेहूँ/चावल का वितरण किया गया। इसी प्रकार जनपद पुलिस निम्न प्रकार से अपने-अपने क्षेत्र में सीनियर सीटिजन, घरों में अकेले रह रहे बुजुर्ग व्यक्तियों , असहाय लोगों से मुलाकात कर निम्न कार्यवाही की गयी।
1- थाना श्रीनगर- 210 सीनियर सीटिजन,
2- महिला थाना श्रीनगर- 20 सीनियर सिटीजन,
3- सतपुली – 22 सीनियर सीटीजन एवं 05 निर्धन को होली की मिठाई व रंग।
4- देवप्रयाग – 41 सीनियर सीटीजन, 02 निर्धन को नकद धनराशि व अन्य को फल वितरण किये गये।
5- कालागढ – 22 सीनियर सिटीजन, फल व राशन वितरण
6- धुमाकोट -45 सीनियर सिटीजन, राशन वितरण ।
7- कोटद्वार – 140 सीनियर सिटीजन, राशन एवं फल वितरण।
8- पौडी -159 सीनियर सीटीजन, राशन , फल वितरण।
9- रिखणीखाल–20 सीनियर सिटीजन।, फल वितरण किया गया।
10-लक्ष्मणझूला -110 सीनियर सिटीजन, फल एवं दवाईयां वितरण।
11-लैन्सडाउन -27 सीनियर सिटीजन। फल वितरित किये गये।
-इन्द्रजीत सिंह असवाल,पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।